रायबरेली: बरसात ने चारों ओर मचा दी तबाही, सड़क पर गिरा पेड़, टूट गए विद्युत पोल
रायबरेली। तीन दिन से हो रही बरसात ने चारों ओर तबाही मचा दी है। शहर से गांव तक पानी ही पानी भरा हुआ है। कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ और विद्युत पोल गिर गए हैं। जिससे बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। रोहनिया ब्लाक की बकुलाही झील में बरसात के कारण उफान …
रायबरेली। तीन दिन से हो रही बरसात ने चारों ओर तबाही मचा दी है। शहर से गांव तक पानी ही पानी भरा हुआ है। कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ और विद्युत पोल गिर गए हैं। जिससे बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है।
रोहनिया ब्लाक की बकुलाही झील में बरसात के कारण उफान आ गया है। झील की सफाई न होने से पानी खेतों में भर गया है। जिसके कारण खेतों में बोई हुई फसल डूब गई है। खीरों ब्लाक के अजीतपुर गांव में पानी गांव के अंदर घुस गया है।लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। गांव के प्राथमिक स्कूल में भी पानी भर गया है। शिवपुरी गांव ने पेड़ गिरने से विद्युत केबिल टूट गई है।
जिससे पूरे गांव में गुरुवार रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। निहस्था जाने वाले मार्ग पर किशुन खेड़ा गांव के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया है। जिसके कारण इस मार्ग पर रात भर आवागमन बाधित रहा। गौतमन खेड़ा गांव में भी पानी भर गया है। घरों के अंदर पानी भर जाने से घर का सारा सामान नष्ट हो गया है। जगतपुर कस्बे में सलोन मार्ग और जिगना से रामगढ़ टिकरिया मार्ग पर पानी भरा हुआ है।
यह भी पढ़ें-रायबरेली: बरसात में ढह गई मकान की छत, मासूम की मौत, तीन घायल
