अयोध्या: अवसादग्रस्त युवक का फंदे से लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के लुत्फाबाद बछौली मजरे अहिरौली के रहने वाले संतकुमार निषाद का शव घर में छत के हुक से लटकता मिला। ग्राम प्रधान लवकुश यादव ने बताया कि संत कुमार की घर से कुछ दूरी पर पुहपी बाजार में कपड़े की दुकान है। प्रतिदिन की तरह गुरुवार शाम को भी संत कुमार …

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के लुत्फाबाद बछौली मजरे अहिरौली के रहने वाले संतकुमार निषाद का शव घर में छत के हुक से लटकता मिला। ग्राम प्रधान लवकुश यादव ने बताया कि संत कुमार की घर से कुछ दूरी पर पुहपी बाजार में कपड़े की दुकान है। प्रतिदिन की तरह गुरुवार शाम को भी संत कुमार दुकान बंद करने के बाद घर आया। खाना खाने के बाद परिवार संग सो गया।

सुबह जब पत्नी की आंख खुली तो उसने देखा कि संत कुमार बिस्तर पर नहीं हैं। खोजबीन शुरू की तो बगल दूसरे कमरे में छत के हुक से रस्सी के सहारे उसका शव लटक रहा था। मृतक के परिवार में माता-पिता, पत्नी के अलावा 3 पुत्र और एक पुत्री हैं। युवक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आत्महत्या का मामला है। युवक मानसिक अवसाद में चल रहा था। उसका इलाज शहर के एक हॉस्पिटल से चल रहा था।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, आज ही नगर कोतवाली में लेना था चार्ज

संबंधित समाचार