बरेली: हिंदू संगठन ने युवक पर लगाया सब्जी पर पेशाब करने का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दूसरे समुदाय के युवक पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने सब्जी पर पेशाब कर बेचने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर संगठन के पदाधिकारी भारी सख्या में थाने पहुंच गए और युवक कि गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा काटने लगे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को हिरासत में …

बरेली, अमृत विचार। दूसरे समुदाय के युवक पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने सब्जी पर पेशाब कर बेचने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर संगठन के पदाधिकारी भारी सख्या में थाने पहुंच गए और युवक कि गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा काटने लगे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को हिरासत में ले लिया है। हिंदू संगठन की तरफ से युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता का आरोप है कि पाॅश कालोनी में दूसरे समुदाय का एक युवक सब्जी बेचने का काम करता है। वह सब्जियों पर पेशाब कर उसे ग्राहक को बेचता है। उन लोगों ने उसकी इस हरकत को कैमरे में कैद कर लिया। युवक की इस हरकत से हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने आक्रोश जाहिर कर युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पकड़ा गया युवक थाना इज्जतनगर के परतापुर जीवन सहाय का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मामले में प्रेमनगर थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने एक युवक पर पेशाब कर सब्जी बेचने का आरोप लगाया है। वीडीयो में वह पेशाब करता दिखाई दे रहा है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह सब्जी पर पेशाब कर रहा है। आरोपी के खिलाफ हिंदू जागरण मंच के दुर्गेश गुप्ता ने तहरीर दी है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: मनमानी से नंबर चढ़वाने को लेकर विभागाध्यक्ष और एग्जामिनर में नोकझोंक, फेंका समान

संबंधित समाचार