विधायक नहीं तो क्या जनता की सेवा में खड़ा मिलूंगा : खब्बू तिवारी
अयोध्या। गोसाईगंज से भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि आप सबका प्यार ही हमारा सबसे बड़ा संबल है। विधायक नहीं हूं तो क्या हुआ? तन-मन व धन से विधानसभा के कार्यकर्ता, युवाओं, व्यापारियों के साथ पहले की ही तरह मजबूती से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में खड़ा रहूंगा, जिसका नेतृत्व …
अयोध्या। गोसाईगंज से भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि आप सबका प्यार ही हमारा सबसे बड़ा संबल है। विधायक नहीं हूं तो क्या हुआ? तन-मन व धन से विधानसभा के कार्यकर्ता, युवाओं, व्यापारियों के साथ पहले की ही तरह मजबूती से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में खड़ा रहूंगा, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के हाथ में है।
विधानसभा मुख्यालय पर पहुंचे पूर्व विधायक खब्बू का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ता उनको अपने बीच पाकर खुशी से निहाल हो उठे। खब्बू ने कहा कि सुशासन हमेशा से ही विकास का मुद्दा रहा है। मैं भारतीय जनता पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं, आप सबका आशीर्वाद लेने आप सबके बीच में आया हूं।
शनिवार को दोपहर के एक बजे खब्बू तिवारी अपने काफिले के साथ विधानसभा भ्रमण के लिए निकले, जिनका स्वागत मया बाजार में ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह, घनश्याम पांडे, शत्रुहन मोदनवाल, ध्रुव गुप्ता आदि ने किया। गोसाईगंज कस्बे के पश्चिमी छोर पर मनोज पांडे, सन्तोष पांडे, इंद्र प्रकाश पांडे, तेलियागढ़ चौराहे पर ओमप्रकाश सोनी, बजरंग चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, संजय पराग, अवधेश सोनी, राजन सोनी, भीटी तिराहे के पास श्रीनाथ गुप्ता, जगदीश जायसवाल, रामकुमार सेठ, प्रसूलनलता सिंह, मीना गुप्ता सहित तमाम लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
वीरांगना बेटी को किया नमन
निवर्तमान विधायक खब्बू तिवारी ने विकासखंड मया के ग्रामसभा मलिकपट्टी केशवपुर भी पहुंचे। गत दिनों गांव के ही मणिकरण पांडेय की पौत्री का दुष्कर्म करने के असफल प्रयास के बाद हत्या कर दी गई थी। श्री तिवारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। बेटी को नमन करने के बाद परिवार को न्याय दिलाने व दोषियों पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: अरसे बाद खब्बू तिवारी को क्षेत्र में पाकर गदगद हुए समर्थक, जगह-जगह स्वागत
