आगरा: विदेशी कपल ने आगरा में रचाई शादी, हिन्दू संस्कृति से हुए प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। हमारे देश की परंपरा और संस्कृति के विदेशी भी दीवाने हैं। ताजा उदाहरण ताजनगरी आगरा का है जहां मैक्सिको के रहने वाले शख्स ने अपनी प्रेमिका के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी की और फिर तांगे से विदाई कराई। जानकारी के मुताबिक मैक्सिको के रहने वाले सेरेमिको और क्लाउडिया दस साल …

आगरा, अमृत विचार। हमारे देश की परंपरा और संस्कृति के विदेशी भी दीवाने हैं। ताजा उदाहरण ताजनगरी आगरा का है जहां मैक्सिको के रहने वाले शख्स ने अपनी प्रेमिका के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी की और फिर तांगे से विदाई कराई। जानकारी के मुताबिक मैक्सिको के रहने वाले सेरेमिको और क्लाउडिया दस साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। उन दोनों ने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। उसी दौरान उन्होने ताजमहल और भारतीय हिन्दू संस्कृति के बारे में पढ़ा।

उन्हें पता चला कि सात फेरे लेकर पूरे रीति रिवाज से शादी करने से सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ मिलता है। दोनों भारत आए और उन्होंने ताजमहल का दीदार करने के बाद शादी का प्लान बनाया। दोनों ने सुबह सूर्योदय के समय ताजमहल देखने के बाद मंदिर में शादी की। शादी के दौरान उनके गाइड, उनके ड्राइवर और आगरा में जो भी लोग उनके संपर्क में आए सभी परिवार सहित शामिल हुए। इसके अलावा मैक्सिको से उनके खास 20 लोग शादी में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें –गरमपानी: तेज बारिश में निर्माण कार्यों पर उठे गंभीर सवाल, लापरवाही का आरोप

संबंधित समाचार