मुरादाबाद : सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना कटघर क्षेत्र के पीतल बस्ती का रहने वाला प्रमोद यादव डिजाइनर था। जानकारी के अनुसार, रविवार को प्रमोद अपने दोस्त …

मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

थाना कटघर क्षेत्र के पीतल बस्ती का रहने वाला प्रमोद यादव डिजाइनर था। जानकारी के अनुसार, रविवार को प्रमोद अपने दोस्त विकास के साथ बाइक पर सवार होकर रामपुर गया था। रात में दोनों दोस्त मुरादाबाद वापस लौट रहे थे। जब यह लोग मूंढापांडे थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा से निकले तो एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रमोद यादव का फाइल फोटो।

हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रमोद यादव को मृत घोषित कर दिया और विकास की हालत नाजुक बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रमोद की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ‘खैरियत चाहती है तो बेटे को भूल जा, वरना टुकड़े-टुकड़े कर देंगे’, दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार