वीडियो: पार्टी कार्यालय वापिस लौटे अखिलेश यादव, बोले- हमें सवाल पूछने से रोक रही सरकार
लखनऊ, अमृत विचार। अखिलेश यादव और उनके विधायकों का पैदल मार्च पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद वो वापिस पार्टी कार्यालय लौट आये। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि भाजपा सरकार ज्वलंत मुद्दों को अनदेखा कर रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने विधायकों को चुना है हमें …
लखनऊ, अमृत विचार। अखिलेश यादव और उनके विधायकों का पैदल मार्च पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद वो वापिस पार्टी कार्यालय लौट आये। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि भाजपा सरकार ज्वलंत मुद्दों को अनदेखा कर रही है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने विधायकों को चुना है हमें चुना है हम जनता की आवाज उठाने विधानसभा जा रहे थे आखिर क्यों सरकार जनता के मुद्दों को नहीं सुनना चाहती। हम बेरोजगारी महंगाई कानून व्यवस्था निजीकरण भ्रष्टाचार जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछने वाले थे लेकिन सरकार ने हमें रोकने का प्रयास किया है।
वीडियो: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा आरोप, बोले- ज्वलंत मुद्दों को अनदेखा कर रही सरकार#akhileshyadav #samajwadiparty #monsoonsession2022 #BJP #YogiAdityanath #amritvicharnews pic.twitter.com/gtMkZSL4tG
— Amrit Vichar (@AmritVichar) September 19, 2022
बताते चलें कि आज विधानसभा के मानसून सत्र कि शुरुआत हुई है। जिसमे शामिल होने के लिए सपा विधायकों के पैदल मार्च का नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया।
यह भी पढ़ें-मुरादाबाद : आयुष्मान पखवाड़े में भी नहीं बढ़ रही गोल्डन कार्ड बनाने की रफ्तार, जानिए क्यों?
