Government Jobs 2022: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10 हजार से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल देश भर में अलग-अलग पद पर सरकारी नौकरी निकली हैं। भर्ती के लिए 10वीं पास से लेकर पीएचडी पास उम्मीदवार तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 1273 पद …
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल देश भर में अलग-अलग पद पर सरकारी नौकरी निकली हैं। भर्ती के लिए 10वीं पास से लेकर पीएचडी पास उम्मीदवार तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 1273 पद भर्ती निकाली है। जिसके लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें चयनित उम्मीदवारों को 27,200 रुपये से लेकर 86,100 रुपये प्रति माह तक वेतन किया जाएगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.upenergy.in पर जाकर 27 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
वहीं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने हेड कांस्टेबल और सहायक उप निरीक्षक के 540 पद पर भर्ती निकाली है। जिसमें आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 29, 200 से 92,300 रुपये और हेड कॉन्स्टेबल के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से लेकर 81,100 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। बता दें भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू होगी। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल साइट www.cisf.gov.in पर जाना होगा।
वहीं इंडियन कोस्ट गार्ड ने नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) और यांत्रिक (डोमेस्टिक ब्रांच) के 300 पद पर वैकेंसी निकाली है। भर्ती के लिए डिप्लोमा होल्डर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बता दें चयनित उम्मीदवारों को वेतन पे-मैट्रिक्स लेवल 3 और 5 के तहत मिलेगा। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 22 सितंबर तक साइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा यूपीएससी द्वारा इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें इस भर्ती के द्वारा 327 पद को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर 04 अक्टूबर से पहले आवेदन करें।
ये भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
