आगरा: ताजमहल में स्पेनिश महिला को बन्दर ने काटा, पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं
आगरा, अमृत विचार। दुनिया भर से पर्यटक ताजमहल का दीदार करने आते हैं ऐसे में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बहुत बढ़ जाती है। लेकिन बीते काफी समय से ताज में पर्यटकों को बंदरो द्वारा काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सोमवार की सुबह बंदरों ने स्पेनिश महिला पर हमला कर दिया। बंदरों ने …
आगरा, अमृत विचार। दुनिया भर से पर्यटक ताजमहल का दीदार करने आते हैं ऐसे में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बहुत बढ़ जाती है। लेकिन बीते काफी समय से ताज में पर्यटकों को बंदरो द्वारा काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सोमवार की सुबह बंदरों ने स्पेनिश महिला पर हमला कर दिया। बंदरों ने उसकी टांग में काट लिया, जिससे खून बहने लगा। पैर से खून बहता देख पर्यटक रोने लगी।
यहां पर्यटकों को उत्पाती बंदरों से बचाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के कर्मचारियों को तैनात किया गया है, लेकिन फिर भी आतंक कम नहीं हुआ है। बंदर लगातार खूंखार हो रहे हैं और पर्यटकों को निशाना बना रहे हैं।
बता दें कि 10 दिन के अंदर ताजमहल में बंदरों के हमले की यह चौथी घटना है। 11 सितंबर को तमिलनाडु के शाहीन रशीद को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया था। अगले ही दिन स्वीडन की महिला पर्यटक पर हमला कर दिया था। उसे भी काट लिया था।
यह भी पढ़ें-पिथौरागढ़: सीएम ने भारत-नेपाल को जोड़ने वाले पहले मोटर पुल का किया शिलान्यास
