बहराइच: गर्भवती की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
बहराइच। जिले के धोबहा गांव निवासी गर्भवती महिला की मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ढोबहा निवासी मीना देवी (30) …
बहराइच। जिले के धोबहा गांव निवासी गर्भवती महिला की मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ढोबहा निवासी मीना देवी (30) पत्नी दिनेश कुमार चार माह की गर्भवती थी।
महिला का पति बाहर था, जबकि वह ससुराल में अन्य परिवार के सदस्यों के साथ रहती थी। सोमवार को विवाहिता की तबियत खराब हुई। जिस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
महिला के पति ने बताया कि वह बाहर था। जबकि महिला के मायके खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरूही में सूचना दी गई है। हालांकि चिकित्सक मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत यादव ने बताया कि विवाहिता के मायके के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़ें:-हरदोई : गर्भवती की पिटाई के बाद करना पड़ा गर्भपात, मुकदमा दर्ज
