संभल: ‘प्रदेश में बच्चा चोरी के शक में मारपीट मॉबलिंचिंग’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालात बहुत खराब है। बच्चा चोरी होने के शक में सामने आ रही मारपीट की घटनाएं सरकार की नाकामी है। प्रदेश में सरकार की ओर से इंतजाम सही नहीं है। इंशाअल्लाह …

संभल, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालात बहुत खराब है। बच्चा चोरी होने के शक में सामने आ रही मारपीट की घटनाएं सरकार की नाकामी है। प्रदेश में सरकार की ओर से इंतजाम सही नहीं है। इंशाअल्लाह 2024 में केंद्र में भाजपा की सत्ता में वापसी नहीं होगी।

सांसद बर्क ने मंगलवार को बच्चा चोरी होने की अफवाहों के बाद मारपीट की घटनाओं पर प्रदेश सरकार को घेरा। प्रदेश में बच्चा चोरी के शक में सामने आ रही मारपीट की घटनाओं को मॉब लिंचिंग बताया। कहा कि प्रदेश में मारपीट और नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले रोकने में सरकार नाकाम है। मुल्क में सरकार के इंतजाम ठीक नहीं हैं क्योंकि सरकार को मुल्क के निजाम और तरक्की की नहीं सिर्फ 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने की फिक्र है। इंशा अल्लाह 2024 में भाजपा सरकार की सत्ता में वापसी नहीं होगी। सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा मुल्क में जो नफरत फ़ैला रही है।

यही नफरत उसे 2024 के लोकसभा के चुनाव में ले डूबेगी। मुल्क में सरकार की बदनीयती और बदइंतजामी के हमारे पास सबूत हैं। कहा कि हमारे पैगंबर साहब की शान में गुस्ताखी के खिलाफ सरकार की जुबान नहीं खुलती। उनकी शान में गुस्ताखी करने वाले नवीन जिंदल और नुपुर शर्मा को आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया। सांसद ने दावा किया की सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर अपना एक नुमाइंदा चुनकर 2024 का चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेंगे।

ये भी पढ़ें:- संभल: बदहवास हालत में मिली किशोरी कुछ बताने की स्थिति में नहीं

संबंधित समाचार