विवादों में घिरे बुलंदशहर के जिला आपूर्ति अधिकारी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर के जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) के खिलाफ स्याना सीट से विधायक देवेंद्र सिंह लोधी और राशन विक्रेता कल्याण समिति के लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर जिला प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है। बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मंगलवार को बताया कि बुलंदशहर के डीएसओ …

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर के जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) के खिलाफ स्याना सीट से विधायक देवेंद्र सिंह लोधी और राशन विक्रेता कल्याण समिति के लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर जिला प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है। बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मंगलवार को बताया कि बुलंदशहर के डीएसओ अभय प्रताप सिंह के खिलाफ शिकायत सही पाये जाने पर उन्हें निलंबित किया गया है।

उन्होंने बताया कि डीएसओ ने डेढ़ वर्ष पूर्व अपने पद का कार्यभार संभाला था। तभी से उन पर राशन विक्रेताओं से अवैध वसूली, सस्ते गल्ले के दुकानदारों पर फर्जी मुकदमे लगाने, स्टाफ से अभद्रता करने और महिला स्टाफ से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगने शुरू हो गए थे। स्याना क्षेत्र के आपूर्ति निरीक्षक से भी उनका पुराना विवाद चल रहा था।

गौरतलब है कि आपूर्ति निरीक्षक ने भी स्याना के विधायक देवेंद्र सिंह लोधी से डीएसओ की शिकायत की थी। इससे पूर्व यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंसपेक्टर्स व आफिसर्स एसोसिएशन, आपूर्ति स्टाफ, राशन विक्रेता कल्याण समिति ने शासन से उक्त आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर शासन ने खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव मार्कंडेय शाही को डीएसओ के खिलाफ लगे आरोपों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी।

जांच में डीएसओ के खिलाफ की गयी शिकायतें प्रथम दृष्टया सही पायी गयीं। इस आधार पर खाद्य एवं रसद आयुक्त ने जांच रिपोर्ट का संज्ञान लेकर डीएसओ को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ लगे आरोपों की विस्तृत जांच का जिम्मा अब सहारनपुर के संभागीय खाद्य नियंत्रक को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें:-गुजरात विधानसभा: जिग्नेश मेवाणी और कांग्रेस के 14 विधायक पूरे दिन के लिए निलंबित

संबंधित समाचार