इटावा: बारिश का कहर, चार मासूमों समेत छह की मौत
इटावा, अमृत विचार । पिछले 24 घंटों से जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश में अलग अलग स्थानों पर दीवाल ढहने से छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बुजुर्ग दंपति और चार मासूम शामिल हैं। दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम, एसएसपी ने मौका मुआयना कर पीड़ितों …
इटावा, अमृत विचार । पिछले 24 घंटों से जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश में अलग अलग स्थानों पर दीवाल ढहने से छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बुजुर्ग दंपति और चार मासूम शामिल हैं। दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम, एसएसपी ने मौका मुआयना कर पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
इटावा में सिविल लाइन थाना के ग्राम चंद्रपुरा सिंकू 10 वर्ष, अभी 8 वर्ष, सोनू 7 वर्ष और आरती 5 वर्ष अपनी दादी 75 वर्षीय शारदा देवी के साथ घर में पड़े टीन शेड में सो रहे थे। बुधवार की रात्रि तेज बारिश में दीवाल गिरने से टीन शेड में सो रहे सभी बच्चे दब गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी बच्चों को निकाला । उपरोक्त चारों बच्चों की मौत हो चुुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भिजवाया। दादी शारदा देवी और ऋशव 4 वर्ष को घायल होने पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। बच्चों के माता पिता की दो तीन साल पहले मौत हो चुकी है। चारों मृत बच्चे अपनी दादी के पास रह रहे थे। जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने जिला अस्पताल में घायलों को देखने के बाद घटनास्थल भी देखा। जिलाधिकारी ने मृत बच्चों के परिजनों को शासन की ओर से अनुमन्य राहत सहायता प्रदान करने की बात कही है।
दूसरी घटना इकदिल थाना क्षेत्र के भाटिया पेट्रोल पंप के पास की है। जहां दीवार गिरने से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। कृपालपुर गांव निवासी रामसनेही 65 और उनकी पत्नी रेशमा 63 घर में सो रहे थे। बारिश में दीवाल ढहने से दोनों की मलबे में दबकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विद्यालयों में अवकाश घोषित
मूसालाधार बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 22,23 और 24 सितंबर तक बंद करने के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें-ईरान में हिजाब के खिलाफ और हिंसक हुआ प्रदर्शन, कई शहरों में इंटरनेट सेवाएं बंद
