टमाटर का जूस किसी हेल्थ टॉनिक से कम नहीं, एनर्जी ड्रिंक की तरह करता है काम, जानें फायदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आप जब खुद को थका हुआ महसूस करते हैं तो ऐसे में आप इस्टेंट एनर्जी ड्रिंक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ये एनर्जी ड्रिंक सेहत के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसे एनर्जी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप घर पर ही …

आप जब खुद को थका हुआ महसूस करते हैं तो ऐसे में आप इस्टेंट एनर्जी ड्रिंक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ये एनर्जी ड्रिंक सेहत के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसे एनर्जी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। बता दें टमाटर का जूस आपके हेल्थ के लिए टॉनिक से कम नहीं। हैवी एक्सरसाइज के बाद भी शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए टमाटर का जूस काफी फायदेमंद होता है।

बता दें टमाटर का जूस एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और आवश्यक खनिजों जैसे पोटेशियम, फॉस्फोरस युक्त होता है। इसलिए यह जूस शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए आइए जानते हैं टमाटर के जूस के क्या-क्या फायदे होते हैं। बता दें टमाटर के जूस में विटामिन बी -3, ई और लाइकोपीन होता है जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। साथ ही पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कम करता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना बहुत ही कम हो जाती है।

वहीं टमाटर के जूस में विटामिन के और कैल्शियम होता है। जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। जब कोई टामाटर के जूस का सेवन करता है तो हड्डी से जुड़ी तमाम समस्याएं कम हो जाती हैं। वहीं टमाटर का जूस स्मोकिंग से शरीर को होने वाले नुकसान को कम कर देता है। बता दें टमाटर के अदंर क्लोरोजेनिक एसिड और क्यूमरिक एसिड होता है जो सिगरेट से शरीर में पैदा होने वाले कार्सिनोजेन्स से लड़ता है। वहीं टमाटर के जूस में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जिससे यह आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सकारात्मक असर डालता है। टमाटर का रस सर्दी और फ्लू से बचाने में भी मददगार होता है। इससे कई और तरह के फायदे शरीर को मिलते हैं।

टमाटर का सेवन करने से पहले इन बातों का रखें ख्याल
अगर आपको किडनी की समस्या है तो ऐसे में आपको टमाटर के रस का सेवन बेहद ही सीमित मात्रा में करना चाहिए।
जिन लोगों को टमाटर से एलर्जी है, उन्हें टमाटर का जूस पीने से बचना चाहिए।
अगर आप प्रेग्नेंट हैं या फिर ब्रेस्टफीड करवा रही हैं तो ऐसे में आपको टमाटर के जूस का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Raju Srivastav Death: राजू श्रीवास्तव का कार्डियक अरेस्ट से निधन, अगर दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान