अयोध्या : वेबसाइट बना राम जन्मभूमि के नाम पर वसूलता था चंदा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम पर फर्जी वेबसाइट बना चंदा वसूली के मामले में जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में वर्ष 2021 में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अभियोग थाना रामजन्मभूमि …

अमृत विचार, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम पर फर्जी वेबसाइट बना चंदा वसूली के मामले में जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में वर्ष 2021 में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अभियोग थाना रामजन्मभूमि में पंजीकृत कराया था।

रामजन्मभूमि थाने में दर्ज इस मामले में विवेचना और कार्रवाई के लिए प्रकरण साइबर थाना पुलिस को स्थानांतरित किया गया था। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर धोखाधड़ी में प्रयोग वेबसाइट के निर्माण में शामिल शख्स की पहचान कर उसको मोबाइल और लैपटाप के साथ गिरफ्तार किया है।

नोडल थाना साइबर क्राइम अयोध्या परिक्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक कमलापति यादव ने बताया कि प्रकरण में बिहार के सेखपुरा जनपद स्थित थाना सेखोपुर सराय के गांव पांची निवासी रवि रंजन उर्फ नुकुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से पुलिस ने एक लैपटाप, 4 स्मार्ट फोन, 2 सिमकार्ड, 1 पेटीएम डेबिट कार्ड और वारदात में प्रयुक्त ईएमआई वाला मोबाइल का बॉक्स बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बंसल ने रामजन्मभूमि थाने में गत वर्ष आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: राममंदिर निर्माण में 18 सौ करोड़ की लागत का अनुमान, ट्रस्ट और समिति ने प्रगति का लिया जायजा

संबंधित समाचार