फतेहपुर: पुलिस व बदमाशों में हुई मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली दूसरा फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। थरियांव थाने की पुलिस एवं एसओजी-2 के साथ शुक्रवार की रात फैजुल्लापुर नहर पुलिया के पास गोकसी तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक गोकसी तस्कर के पैर में गोली लगी जबकि उसका दूसरा साथी मोके से भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस …

फतेहपुर। थरियांव थाने की पुलिस एवं एसओजी-2 के साथ शुक्रवार की रात फैजुल्लापुर नहर पुलिया के पास गोकसी तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक गोकसी तस्कर के पैर में गोली लगी जबकि उसका दूसरा साथी मोके से भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल बदमाश के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज है और वो शातिर किस्म का अपराधी है, वांछित वारंटी की गिरफ्तारी व अपराध की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार की रात में लगभग 11:00 बजे के थाना थरियांव पुलिस व एसओजी-2 टीम के साथ हसवा ब्लॉक फैजुल्लापुर नहर पुलिया के पास शातिर गोतस्करों से मुड़भेड हुई जिसमे एक गोतस्कर मोहम्मद इमरान पुत्र नसीम निवासी रायपुर मुआरी थाना हथगांव के पैर में गोली लगी जिससे वो घायल हो गया है।

जिसको उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भेजा गया है। उसका साथी बल्लू उर्फ आमिर पुत्र स्वर्गीय हसमतुल्ला निवासी हस्वा अंधेरे का लाभ उठा कर भाग गया, जिसको पकड़ने के लिए कॉम्बिंग की जा रही है। एसपी ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से 1 अदद तमंचा, 1 कारतूस जिंदा, 1 खोखा,1 अदद मोटरसाइकिल, चापड़, चाकू, व गोकशी के लिए लायी गयी 1 गाय बरामद की गई है।अभियुक्त मोहम्मद इमरान के विरुद्ध गंभीर अपराधों में कुल 6 मुकदमे पंजीकृत हैं। यह शातिर किस्म का अपराधी है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: चोरों के बड़े गिरोह का खुलासा, मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को लगी गोली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज