हल्द्वानी: युवा पत्रकार चंदन सिंह बिष्ट बने पजैना वन पंचायत के सरपंच, ग्रामीणों में जगी उम्मीद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा पत्रकार चंदन सिंह बिष्ट ओखलकांडा के पजैना वन पंचायत के सरपंच चुने गए हैं। शनिवार को राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र देवतत्ला और रवि चंद्र पांडे की देखरेख में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से चंदन सिंह बिष्ट को सरपंच चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में क्षेत्र के सभी नौ पंच मौजूद रहे। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा पत्रकार चंदन सिंह बिष्ट ओखलकांडा के पजैना वन पंचायत के सरपंच चुने गए हैं। शनिवार को राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र देवतत्ला और रवि चंद्र पांडे की देखरेख में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से चंदन सिंह बिष्ट को सरपंच चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया में क्षेत्र के सभी नौ पंच मौजूद रहे। जिसमें किशन सिंह बिष्ट, राजेंद्र गहरवाल, गणेश राम, द्रोपदी देवी, जानकी देवी, कमला देवी, ममता देवी, कुंदन सिंह और प्रधान विजेता बिष्ट आदि मौजूद रहे। इधर, पत्रकार चंदन सिंह बिष्ट के सरपंच बनने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब क्षेत्र की समस्याओं के निदान में और तेजी आएगी।