लखनऊ : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से मांगे रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सरकारी महकमें में नौकरी करने वाली महिला की दोस्ती एक युवक से हो गई। इसके बाद वह अक्सर चैट करने लगे। महिला को भरोसे में लेकर युवक ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो हासिल कर ली। इसके बाद युवक वीडियो क्लिप और फोटो के आधार पर महिला …

अमृत विचार, लखनऊ । सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सरकारी महकमें में नौकरी करने वाली महिला की दोस्ती एक युवक से हो गई। इसके बाद वह अक्सर चैट करने लगे। महिला को भरोसे में लेकर युवक ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो हासिल कर ली। इसके बाद युवक वीडियो क्लिप और फोटो के आधार पर महिला को ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करने लगे। जब महिला ने रुपए देने से इंकार किया तो वह उसके अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल करने की धमकी देने लगा। युवक के परेशान होकर पीड़िता ने डीसीपी नार्थ एम एस कासिम आब्दी से शिकायत की। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीसीपी के आदेश पर गुडम्बा पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गुडम्बा थानाक्षेत्र अन्तर्गत महिला को इंस्टग्राम पर गोरखपुर जनपद के चौराचौरी थानाक्षेत्र के कचेहरी कॉलोनी निवासी नितेश कुमार से बातचीत हुई थी। पीड़िता ने बताया कि वह एक सरकारी महकमें में कार्यरत है। बातचीत के दौरान उनके बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद नितेश उसे मिलने भी आया। पीड़िता ने बताया कि नितेश ने चोरी से उनका अश्लील वीडियो बना लिया था।

इसके बाद आरोपी उस वीडियो क्लिप के आधार पर ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करने लगा। जब पीड़िता ने विरोध किया तो वह वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल की धमकी देने लगा। आरोप है कि नितेश पीड़िता के नाते-रिश्तेदारों को कॉल उसके चरित्र पर ऊंगली उठाने लगा। जब पीड़िता का पति नितेश को समझाने पहुंचा तो नितेश ने महिला के पति से भी मारपीट की। इसके बाद पीड़िता ने डीसीपी नार्थ से शिकायत करते हुए नितेश के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीसीपी नार्थ के आदेश पर गुडम्बा कोतवाली पुलिस ने नितेश के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:- सेक्सटार्शन : अश्लील वीडियो क्लिप को वायरल करने की दे रही धमकी

संबंधित समाचार