Video : बरातियों की फौज देख छूटे दुल्हन पक्ष के पसीने, मांगा आधार कार्ड…कई लोग बिना खाना खाए लौटे
अमरोहा। अमरोहा जिले में एक बेहद अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला, जहां बरातियों की ‘फौज’ देखकर दुल्हन पक्ष के पसीने छूट गए। दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे के पक्ष से उन्हीं लोगों को दावत कक्ष में प्रवेश करने दिया, जिसके पास आधार कार्ड था। जिन मेहमानों के पास आधार कार्ड नहीं थे, वे लोग बिना …
अमरोहा। अमरोहा जिले में एक बेहद अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला, जहां बरातियों की ‘फौज’ देखकर दुल्हन पक्ष के पसीने छूट गए। दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे के पक्ष से उन्हीं लोगों को दावत कक्ष में प्रवेश करने दिया, जिसके पास आधार कार्ड था। जिन मेहमानों के पास आधार कार्ड नहीं थे, वे लोग बिना दावत खाए ही लौट गए। मामले का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। यह मामला हसनपुर कस्बे का है।
अमरोहा में एक शादी में उम्मीद से ज़्यादा बाराती पहुँच गए, जिसके बाद लडकी वालों की तरफ़ से लोगों के आधार कार्ड देखकर उन्हें खाने के लिए एंट्री दी गई। कई बाराती आधारकार्ड ना होने के कारण बिना खाना खाए ही लौट गए…?#justUPthing#Uttarpradesh pic.twitter.com/Uja86EAEPW
— Versha Singh (@Vershasingh26) September 25, 2022
बताया जा रहा है कि 21 सितंबर को हसनपुर के एक मोहल्ले में अलग-अलग दो बरात आईं थी। एक बरात में खाना शुरू हुआ तो दोनों जगह बरात में आए मेहमान खाने पर टूट पड़े। जिससे कार्यक्रम में अव्यवस्था हो गई। मेहमानों की संख्या को देखते हुए लड़की पक्ष के लोग परेशान हो गए और खाने को बंद कर दिया गया। फिर लड़की पक्ष ने तय किया कि जिस मेहमान के पास आधार कार्ड या पहचान पत्र होगा। वही दावत कक्ष में प्रवेश करेगा। आधार कार्ड की व्यवस्था को देखकर असली बराती भी चक्कर में पड़ गए। क्योंकि सभी के पास मौके पर आधार कार्ड नहीं था।
शादी के इस कार्यक्रम में कई बार हंगामे की स्थिति बनी रही। लेकिन समझदार लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत कर दिया। वहीं, आधार कार्ड दिखाकर बारात में खाना परोसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं , एक युवक ने फेसबुक पर वीडियो वायरल करते हुए लिखा कि कल हसनपुर में ढवारसी से एक बारात गई। जिसमें बारातियों को खाने के लिए आधार कार्ड दिखाने पर खाना खिलाया गया। भारत के इतिहास की पहली बारात होगी ये! वाह हसनपुर वालों आपको 21 तोपों की सलामी ऐसी मेहमान नवाजी के लिए।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : भाकियू भानु ने कोतवाली में धरना देकर उठाई किसानों की आवाज, अधिकारियों का घेराव करने की दी चेतावनी
