पीलीभीत: गैरहाजिर चल रहे शिक्षक को नोटिस जारी, पूरनपुर ब्लॉक के पिपरा मंजपता स्कूल में हैं कार्यरत
पीलीभीत, अमृत विचार। छह माह से गैर हाजिर चल रहे शिक्षक को अमृत विचार में खबर प्रकाशित होने क बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। पूरनपुर ब्लॉक के पिपरा मंजपता स्कूल में कार्यरत सहायक शिक्षक आठ मार्च से बिना बताए लापता चल रहे हैं। अगर, नोटिस का जवाब नहीं …
पीलीभीत, अमृत विचार। छह माह से गैर हाजिर चल रहे शिक्षक को अमृत विचार में खबर प्रकाशित होने क बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। पूरनपुर ब्लॉक के पिपरा मंजपता स्कूल में कार्यरत सहायक शिक्षक आठ मार्च से बिना बताए लापता चल रहे हैं। अगर, नोटिस का जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
पूरनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरा मंजपता में एक प्रधानाध्यापक, दो सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र कार्यरत हैं। लेकिन विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक प्रिंयाशु गंगवार आठ मार्च 2022 से बिना अवकाश के गैरहाजिर चल रहे हैं। उनके द्वारा एक से सात मार्च तक अवकाश पर गए थे। जिसके बाद से वह लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। इस दौरान स्कूल के अन्य शिक्षकों ने विभाग को सूचना दी। इ
स स्कूल में कई बार बीईओ और तत्कालीन डीएम भी निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। तब भी वह गैरहाजिर मिले थे। इस पर अफसरों ने शिक्षक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मगर, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। लेकिन अमृत विचार में प्रकाशित होने के बाद अब बीईओ की ओर से उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीईओ पूरनपुर विजय वीरेंद्र ने बताया कि शिक्षक को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: नौकरी दिलाने के नाम पर की चार लाख रुपये की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
