बांदा: जिले में बढ़ रहे डिप्थीरिया रोग पर सदस्यों ने चिंता जताई
अमृत विचार,बांदा। जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों ने जहां जिले में बढ़ रहे डिप्थीरिया रोग पर चिंता जताई वही आम सहमति से राज्य वित्त, पन्द्रहवें वित्त, व अन्य अनुदानों से जिला पंचायत के द्वारा पेंटिंग का कार्य कराए जाने का अनुमोदन किया गया । अध्यक्ष ने मनरेगा सेल गठित करने के निर्देश दिये। जिला …
अमृत विचार,बांदा। जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों ने जहां जिले में बढ़ रहे डिप्थीरिया रोग पर चिंता जताई वही आम सहमति से राज्य वित्त, पन्द्रहवें वित्त, व अन्य अनुदानों से जिला पंचायत के द्वारा पेंटिंग का कार्य कराए जाने का अनुमोदन किया गया । अध्यक्ष ने मनरेगा सेल गठित करने के निर्देश दिये।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में सबसे पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया और वार्ड -12 से नव निर्वाचित सदस्य अशरफुन निशा को जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने शपथ दिलाई। बैठक में सदस्य अब्दुल रईस ने सभी सदस्यों का सामूहिक बीमा कराये जाने का प्रस्ताव रखा जिस पर एएमए ने बताया कि शासन की नई व्यवस्था के तहत दिवगंत सदस्य के आश्रितों को पांच लाख देने का प्राविधान है।
बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने डिप्थीरिया के बढ़ते प्रकोप पर चिंता जताई और सीएमओ से टीकाकरण की जानकारी मांगी। डिप्टी सीएमओं ने बताया कि जिस गांव में बच्चे इस रोग से प्रभावित है उनमें 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सदस्य मीराबाई पटेल ने अपने क्षेत्र के स्कूलों की सड़क निर्माण की मांग की। सांसद आरके पटेल ने बताया कि रोड़ निर्माण का प्रस्ताव दिया गया है जिसे वन विभाग बनवायेगा।
सदस्य संतराम सिंह ने सड़कों पर अन्ना पशुओं से हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताई और हर घर नल योजना का कार्य ठीक तरह से न किये जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने गांव के अंदर स्थित तालाबों को मत्स्य आखेट से मुक्त रखने की मांग की। कमलेश साहू ने बिसंडा से पहाड़ी घोषित राज्य मार्ग का कार्य पूरा कराने की मांग की। भरत सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों की लोनिवि जर्जर सड़कों को कार्ययोजना में शामिल कर निर्माण कराये जाने की मांग की। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सुझाव रखा कि मिट्टी का कार्य मनरेगा द्वारा कराया जाये।
जिसे अनुमोदित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने कहा कि जिले की गौशालाओं में कितने गौवंश संरक्षित है इसकी तत्काल जानकारी उपलब्ध कराई जाये और सभी जिला स्तरीय अधिकारी जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुन निस्तारित करें। बैठक में नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, समेत सीता सिंह, कृष्णा देवी, मंजू, सुजाता, राजरानी, रामकेश, मयंक द्विवेदी के अलावा सभी ब्लाक प्रमुख व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी सत्येन्द्र सिंह चौहान ने किया।
यह भी पढ़ें:-फरीदपुर में मिले डिप्थीरिया से संक्रमित बच्चे
