मुरादाबाद : यात्री का मोबाइल चुरा कर भाग रहे चोर को जीआरपी ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। राजकीय रेल पुलिस द्वारा ट्रेनों में लूटपाट और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलावर को जीआरपी थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक चमन सिंह अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रहे थे, इसी बीच सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। राजकीय रेल पुलिस द्वारा ट्रेनों में लूटपाट और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलावर को जीआरपी थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक चमन सिंह अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रहे थे, इसी बीच सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी ट्रेन में सवार यात्री से एक चोर मोबाइल चुराकर भाग रहा है।

जीआरपी तुरंत ही मौके पर पहुंची और मोबाइल चुरा कर भाग रहे युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी चोर ने पूछताछ के दौरान अपना नाम सलमान पुत्र रफीक निवासी इस्लामनगर थाना कटघर बताया।

जीआरपी के वरिष्ठ उप निरीक्षक चमन सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से यात्री से चुराया गया मोबाइल भी बरामद हो गया है। आरोपी चोर को रंगे हाथों पकड़ने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक चमन सिंह के अलावा आरपीएफ के दरोगा अब्दुल खलील, सिपाही सत्यपाल सिंह और जीआरपी के सिपाही योगेंद्र शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जागरूकता से संभव है क्षयरोग का इलाज, तीन समाजसेवियों ने 15 मरीजों को लिया गोद

संबंधित समाचार