टीम इंडिया की विकेटकीपर तानिया भाटिया के होटल रूम में चोरी, कैश-ज्वैलरी-घड़ियां गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत की स्टार विकेटकीपर तानिया भाटिया इंग्लैंड दौरे पर चोरी की घटना का शिकार हो गई हैं। तानिया भाटिया ने दावा किया है कि इंग्लैंड में होटल रूम से उनका कैश, कार्ड, घड़ियां और आभूषण से भरा चोरी हो गया है। इस घटना के लिए तानिया भाटिया ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड …

नई दिल्ली। भारत की स्टार विकेटकीपर तानिया भाटिया इंग्लैंड दौरे पर चोरी की घटना का शिकार हो गई हैं। तानिया भाटिया ने दावा किया है कि इंग्लैंड में होटल रूम से उनका कैश, कार्ड, घड़ियां और आभूषण से भरा चोरी हो गया है। इस घटना के लिए तानिया भाटिया ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को निशाने पर लिया है। तानिया का आरोप है कि सिक्योरिटी कम होने की वजह होने की वजह से उनके होटल रूम में चोरी हुई।

तानिया भाटिया ने ट्वीट किया, ‘मैरियट होटल लंदन के मैनेजमेंट से मैं हैरान और निराश हूं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्लेयर के रूप में हालिया प्रवास के दौरान किसी ने मेरे निजी कमरे में प्रवेश किया और नकद, कार्ड, घड़ियां और आभूषण के साथ-साथ मेरा बैग चुरा लिया। इतना असुरक्षित। तानिया ने कहा, ‘इस मामले की शीघ्र जांच और समाधान की उम्मीद है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के पसंदीदा होटल पार्टनर में सुरक्षा का ऐसा अभाव आश्चर्यजनक है। आशा है कि वे भी संज्ञान लेंगे। ईसीबी ने अभी तक इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

इंग्लैंड में पहली बार क्लीन स्वीप किया
टीम इंडिया ने इंग्लैंड में पहली बार क्लीन स्वीप किया है। उसे तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की जीत मिली है। भारतीय टीम ने आखिरी मुकाबला 16 रनों से अपने नाम किया है। लॉर्ड्स में 24 सितंबर को टीम ने पहले खेलते हुए 169 रनों का स्कोर बनाया। उसके बाद इंग्लिश बल्लेबाजों को 43.3 ओवर में 153 रन पर आउट कर दिया। ओपनर स्मृति मंधाना ने 50 रन बनाए। जबकि, दीप्ति शर्मा ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली। पूजा वस्त्राकर ने 22 रन जोड़े। इंग्लैंड की गेंदबाज केट क्रॉस को चार सफलताएं मिली। जवाब में मेजाबान टीम से 8वें नंबर की बल्लेबाज डेन चार्ली ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। उन्हें दीप्ति शर्मा ने अश्विन की तर्ज पर मांकडिंग आउट किया।

तानिया का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

साल 2018 में किया था इंटरनेशनल डेब्यू
तानिया भाटिया ने 13 फरवरी 2018 को साउथ के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। भाटिया राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने वाली चंडीगढ़ की पहली महिला क्रिकेटर हैं. फिर उन्हें 11 सितंबर 2018 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू करने का भी मौका मिला। तानिया भाटिया 2018 एवं 2020 के महिला टी20 विश्व कप एवं इस साल हुए वनडे विश्व कप का भी पार्ट रह चुकी हैं। मई 2021 में तानिया को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भी भारतीय महिला टीम में जगह मिली थी।

ये भी पढ़ें : IND vs SA : टी20 विश्व कप से पहले डेथ ओवरों में गेंदबाजी बेहतर करना चाहेगी टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या-भुवनेश्वर कुमार की खलेगी कमी

संबंधित समाचार