छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- ईडी, इनकम टैक्स विभाग से डरने की जरूरत नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। इन दिनों केंद्रीय जांच एजेंसियों के द्वारा की जा रही जांच को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है। वहीं अब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा डर पैदा करके सरकार नहीं चलाई जा सकती। गैरभाजपा शासित राज्य …

रायपुर। इन दिनों केंद्रीय जांच एजेंसियों के द्वारा की जा रही जांच को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है। वहीं अब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा डर पैदा करके सरकार नहीं चलाई जा सकती। गैरभाजपा शासित राज्य में सरकार चलाना मुश्किल है। वहीं उन्होंने कहा हमें सच्चाई की लड़ाई लड़नी है। अगर कोई गलत करता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए।

बता दें सोमवार को दुर्ग जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य पुलिस को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किसी को बेवजह निशाना बनाने की शिकायत मिलेगी तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईडी, डीआरआई या आयकर विभागों से डरने की जरूरत नहीं है। वहीं सीएम बघेल ने कहा कि यदि आपको बेवजह निशाना बनाया जा रहा है तो छत्तीसगढ़ सरकार का मुखिया होने के नाते मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यदि आप राज्य के किसी भी थाने में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: जशपुर में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत