गोरखपुर : बुखार कोई भी हो अस्पताल जाने का संदेश दें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गोरखपुर। जिले के हर नागरिक को यह संदेश दिया जाए कि बुखार कैसा भी हो अस्पताल जाकर चिकित्सक से ही इलाज कराएं। सभी सरकारी अस्पतालों पर बुखार का इलाज निःशुल्क है । सरकारी अस्पताल जाने के लिए 108 नंबर डॉयल करके निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाया जाए। हाई ग्रेड फीवर के इलाज के …

अमृत विचार, गोरखपुर। जिले के हर नागरिक को यह संदेश दिया जाए कि बुखार कैसा भी हो अस्पताल जाकर चिकित्सक से ही इलाज कराएं। सभी सरकारी अस्पतालों पर बुखार का इलाज निःशुल्क है । सरकारी अस्पताल जाने के लिए 108 नंबर डॉयल करके निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाया जाए।

हाई ग्रेड फीवर के इलाज के लिए सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों पर अर्ली ट्रिटमेंट सेंटर (ईटीसी) की व्यवस्था है और सबसे पहले इन्हीं केंद्रों पर तेज बुखार के मरीज को ले जाने का संदेश दिया जाए। बुखार का इलाज जल्दी शुरू होने से व्यक्ति जल्द स्वस्थ होगा। यह दिशा-निर्देश मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा ने जिला स्तरीय अन्त र्विभागीय बैठक में दिये। अक्टूबर में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के संबंध में यह बैठक विकास भवन सभागार में मंगलवार को हुई।

सीडीओ ने अभियान से संबंधित विभागों से अपील की कि समन्वय बना कर कार्य करें और हाई रिस्क एरिया (एचआरए) में फोकस्ड अभियान चलाने का प्रयास करें । दस्तक अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साथ-साथ जाएं। स्क्रबटाइफस को देखते हुए लोगों को प्रेरित किया जाए कि वह नंगे पैर झाड़ियों में न तो खुद जाएं और न ही बच्चों को जाने दें। झाड़ियों की साफ-सफाई कराई जाए ।

चूहा और छछूंदर से बचाव के उपाय किये जाएं। बरसात को देखते हुए नालियों की नियमित सफाई हो और जिन इलाकों में स्वच्छ टैप वाटर की सुविधा हो वहां लोग हैंडपंप का इस्तेमाल न करें। युद्धस्तर पर झाड़ियों की साफ-सफाई की जाए । विद्यालयों में वीडियो संदेश के जरिये बच्चों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जाए। गांवों से निकलने वाले डेंगू के मामलों को देखते हुए वहां साफ पानी के जलजमाव को नियंत्रित किया जाए और खासतौर से पशुओं के नाद में साफ पानी इकट्ठा नहीं होने देना है।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: लंपी वायरस की रोकथाम के लिए 36 टीमों का गठन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज