यूपी में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनऊ समते कई शहरों में बुलियन कारोबारी और हवाला ऑपरेटरों पर ताबड़तोड़ छापे
लखनऊ। राजधानी लखऊ समेत यूपी के कई जिले में आयकर विभाग ने आज मंगलवार को बड़ी छापेमारी की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनकम टैक्स रेड की यह रेड बुलियन और हवाला ऑपरेटर्स पर छापा डाला गया है। हवाला कारोबारियों पर आयकर विभाग की जो छापेमारी लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर के अलावा करीब दो दर्जन अन्य जनपदों …
लखनऊ। राजधानी लखऊ समेत यूपी के कई जिले में आयकर विभाग ने आज मंगलवार को बड़ी छापेमारी की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनकम टैक्स रेड की यह रेड बुलियन और हवाला ऑपरेटर्स पर छापा डाला गया है। हवाला कारोबारियों पर आयकर विभाग की जो छापेमारी लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर के अलावा करीब दो दर्जन अन्य जनपदों में चल रही है।
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के चौक क्षेत्र के बाला जी शक्ति बुलियन पर छापेमारी चल रही है। आईटी रेड में अब तक हवाला कारोबार से जुड़े कई ठोस सबूत मिले हैं। माना जा रहा है कि आयकर विभाग छापेमारी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बयान जारी कर सकता है।
यह भी पढ़ें:-आयकर विभाग ने दो समूहों पर छापेमारी के बाद 100 करोड़ की बेहिसाबी आय का लगाया पता
