गदरपुर: हथियार बंद दबंगों ने ग्राम प्रधान के घर की तोड़फोड़, दो लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। ग्राम प्रधान प्रति के घर हथियारों से लैस होकर चार लोग घर में घुस आये। दो लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर हथियार से लैस लोगों ने गाली गलौज करते हुए घर में तोड़फोड़ कर दी। शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग आ गये और लोगों के आते …

गदरपुर, अमृत विचार। ग्राम प्रधान प्रति के घर हथियारों से लैस होकर चार लोग घर में घुस आये। दो लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर हथियार से लैस लोगों ने गाली गलौज करते हुए घर में तोड़फोड़ कर दी। शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग आ गये और लोगों के आते देख भागने लगे जिससे एक व्यक्ति को पकड़ लिया और बाद में पुलिस को सूचना देने पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्राम प्रधान पति का आरोप है कि पकड़े गये आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया।

ग्राम लखनऊ निवासी ग्राम प्रधान पति रविन्द्र सिंह की ओर से थाने में दी गयी तहरीर में कहा गया है कि सोमवार को शाम देवेन्द्र सिंह गोलू पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 गदरपुर, रिंकू गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 3 गदरपुर व दो अज्ञात लोग उसके घर में घुस आये और उससे दो लाख रुपये देने की मांग करने लगे। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने तोड़फोड़ करने के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।

पत्नी और बहन के शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र होने लगे। लोगों को देख रिंकू गुप्ता व अन्य गाड़ी लेकर भागने गये। इसी दौरान देवेन्द्र सिंह उर्फ गोलू पुत्र ब्रह्म सिंह वार्ड नंबर 3 गदरपुर को दबोच लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस दबोचे गए आरोपी गोलू को थाने में ले गई।

रविन्द्र सिंह का आरोप है कि पुलिस ने गोलू को रात में ही छोड़ दिया। पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध रविन्द्र सिंह के साथ के करीब दो दर्जन ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण थाने में धरने पर बैठ गये। रविन्द्र सिंह का कहना था कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। ध

रना प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान कवलजीत कौर, संजय सिंह चौधरी, गुलविन्दर सिंह, प्रमोद कुमार, शिल्पी खेड़ा, केतन, विजया, प्रमोद कम्बोज, त्रिलोक सिंह, मीना देवी, निर्मल सिंह, भजन लाल, राजीव विश्वास, महेन्द्र सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था।

तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की कार को कब्जे में ले लिया गया है। पकड़े गये व्यक्ति को न्यायालय के आदेशानुसार विवेचना कर रहे अधिकारी द्वारा 41क के तहत नोटिस जारी कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

-राजेश पांडे, थानाध्यक्ष गदरपुर

संबंधित समाचार