हमीरपुर: अर्पिता सेंगर बनीं हमीरपुर जिले की एक दिन की डीएम
अमृत विचार, हमीरपुर। जिलाधिकारी डॉ चंद्रभूषण के नेतृत्व में नारी सशक्तीकरण बालिका शिक्षा प्रोत्साहन और देश के विकास में नारी के बढ़ते योगदान को रेखांकित करने के लिए बुधवार को शारदीय नवरात्र पर्व में “जनपद की कमान नारी शक्ति के नाम”, कार्यक्रम हुआ। इसके अंतर्गत जनपद में एक साथ एक समय पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, …
अमृत विचार, हमीरपुर। जिलाधिकारी डॉ चंद्रभूषण के नेतृत्व में नारी सशक्तीकरण बालिका शिक्षा प्रोत्साहन और देश के विकास में नारी के बढ़ते योगदान को रेखांकित करने के लिए बुधवार को शारदीय नवरात्र पर्व में “जनपद की कमान नारी शक्ति के नाम”, कार्यक्रम हुआ।
इसके अंतर्गत जनपद में एक साथ एक समय पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, उप जिलाधिकारी सदर, राठ, सरीला, मौदहा, खंड विकास अधिकारी मौदहा, सुमेरपुर, सरीला, राठ, गोहांड, मुस्करा, कुरारा के कार्यालय में प्रातः 10 बजे से जनता दर्शन में जनपद की हाईस्कूल में सर्वोच्च स्थान पाने वाली बालिकाओं को कार्यालय का सांकेतिक प्रभार प्रदान किया गया। छात्राओं ने सौंपी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
एक दिन के लिए डीएम, एसपी बनी छात्राओं ने गंभीरता पूर्वक जनता की शिकायतें सुनी और संबंधितों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के रूप में अर्पिता सेंगर, पुलिस अधीक्षक के रूप में कु. राधिका गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी के रूप में रव्यांशी ओमर तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के रूप में कु. श्रृष्टि माला ने कार्य किया। जिला पंचायत कार्यालय में अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह सहित अधिकारी व इंजीनियर मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें… हमीरपुर: हिस्ट्रीशीटर सहित सात दोषियों को सात-सात वर्ष का कारावास
