बरेली: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। श्री त्रिबटीनाथ मंदिर में अखिल भारतीय श्री राधामाधव संकीर्तन मंडल की ओर से आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। केसीएमटी कार्यालय के पास श्री रामजानकी मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई, जो प्रभात नगर, हनुमान मंदिर से श्री त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह कलश यात्रा का …

बरेली, अमृत विचार। श्री त्रिबटीनाथ मंदिर में अखिल भारतीय श्री राधामाधव संकीर्तन मंडल की ओर से आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। केसीएमटी कार्यालय के पास श्री रामजानकी मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई, जो प्रभात नगर, हनुमान मंदिर से श्री त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया।

कथा व्यास मृदुलकृष्ण शास्त्री ने श्री राम व कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। इस दौरान भक्ति मय भजनों की भी रसधार बही। प्रमुख यजमान गिरधर गोपाल, शशी खंडेलवाल रहे। इस मौके पर डा. विनय खंडेलवाल, राधेश्याम गुप्ता, नवीन खंडेलवाल, प्रवीण खंडेलवाल, युधिष्ठिर मलिक, देवेंद्र खंडेलवाल, पंकज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – बरेली: सट्टेबाजों के हौसले बुलंद, खबर छपने पर किया जानलेवा हमला

संबंधित समाचार