आगरा: यूनिवर्सिटी एग्जाम का पेपर आउट, छात्रा का मोबाइल जब्त कर हो रही जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एलएलबी सेकंड ईयर एग्जाम का पेपर आउट हो गया है। आरोप है कि गुरुवार को आरबीएस कॉलेज में परीक्षा दे रही छात्रा ने मोबाइल से प्रश्नपत्र का फोटो खिंचाकर बाहर भेज दिया। आंतरिक उड़नदस्ते ने छात्रा को पकड़ लिया। प्राचार्य को सूचना दी गई। कॉलेज के प्राचार्य …

आगरा, अमृत विचार। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एलएलबी सेकंड ईयर एग्जाम का पेपर आउट हो गया है। आरोप है कि गुरुवार को आरबीएस कॉलेज में परीक्षा दे रही छात्रा ने मोबाइल से प्रश्नपत्र का फोटो खिंचाकर बाहर भेज दिया। आंतरिक उड़नदस्ते ने छात्रा को पकड़ लिया। प्राचार्य को सूचना दी गई।

कॉलेज के प्राचार्य की तरफ से हरीपर्वत थाने में छात्रा के खिलाफ तहरीर दे दी है। छात्रा को मोबाइल जब्त कर लिया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि छात्रा ने किन-किन लोगों को प्रश्नपत्र भेजा है। उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जांच टीम बनाई गई है।

गुरुवार को एलएलबी द्वितीय वर्ष के सिविल प्रोसीजर एंड लिमिटेशन एक्ट की परीक्षा थी, जिसमें 4296 परीक्षार्थी शामिल हुए। आरबीएस कॉलेज में परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़नदस्ते ने एक छात्रा को पकड़ा है। उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ है। आरोप है कि छात्रा ने मोबाइल से प्रश्नपत्र का फोटो खींच कर बाहर भेजा है। पुलिस ने आरोपी छात्रा के मोबाइल को जब्त कर लिया है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-पीलीभीत: पति मेला दिखाने नहीं ले गया तो पत्नी ने दे दी जान, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार