अयोध्या : नदारद रहा वार्डब्वाय, मरहम पट्टी के लिए घंटों इंतजार करता रहा बुजुर्ग
अमृत विचार, मिल्कीपुर/ अयोध्या। सरकारी अस्पताल में लोगों को चिकित्सकीय सुविधा लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही नजारा मिल्कीपुर सीएचसी में देखने को मिला, जहां मरहम पट्टी कराने आए एक बुजुर्ग को ड्रेसिंग रूम में बैठ कर वार्डब्वाय का घंटों इंतजार करना पड़ा। मामला गुरुवार का है। इनायतनगर के रहने …
अमृत विचार, मिल्कीपुर/ अयोध्या। सरकारी अस्पताल में लोगों को चिकित्सकीय सुविधा लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही नजारा मिल्कीपुर सीएचसी में देखने को मिला, जहां मरहम पट्टी कराने आए एक बुजुर्ग को ड्रेसिंग रूम में बैठ कर वार्डब्वाय का घंटों इंतजार करना पड़ा।
मामला गुरुवार का है। इनायतनगर के रहने वाले 55 वर्षीय बुजुर्ग रामसुमेर अपने पैर में लगी चोट पर मरहम पट्टी कराने के लिए सीएचसी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मरहम पट्टी के लिए जब वह सीएचसी में गए तो वहां वार्डब्वाय नहीं था, जिसके कारण उनको घंटों इंतजार करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि पैर से अधिक रक्त स्त्राव होने के कारण वह लगातार मौजूद फार्मासिस्ट से पट्टी करने का अनुरोध किया लेकिन किसी ने कुर्सी से उठने की जहमत नहीं की। उनका कहना है कि जब तीमारदारों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया तो आनन-फानन में पहुंचे वार्डब्वाय ने तीमारदारों को खरी-खोटी सुनाई और उसके बाद मरहम पट्टी किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अहमद ऐ हसन किदवई का कहना है जब मरहम पट्टी करने वाला वार्डब्वाय नहीं था, तो मुझसे संपर्क करना चाहिए था, मैं तत्काल उसकी मरहम पट्टी कराता।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या: कायाकल्प टीम पहुंची रामनगरी, जिला अस्पताल में मानकों को बारीकी से परखा
