सचिन पायलट ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, जानें मीटिंग के बाद क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राजस्थान संकट के बीच सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। उन्होंने सोनिया गांधी को अपनी भावनाओं से अवगत कराया और कहा कि 2023 का विधानसभा चुनाव जीतना प्राथमिकता है, जिसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा। ये भी पढ़ें- गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री रहेगें या नहीं… सोनिया गांधी …

नई दिल्ली। राजस्थान संकट के बीच सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। उन्होंने सोनिया गांधी को अपनी भावनाओं से अवगत कराया और कहा कि 2023 का विधानसभा चुनाव जीतना प्राथमिकता है, जिसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा।

ये भी पढ़ें- गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री रहेगें या नहीं… सोनिया गांधी दो दिन में करेंगी फैसला

अपनी भावनांए उनको बता दीं’
सचिन पायलट जब सोनिया गांधी से मिलकर बाहर आए तो उन्होंने कहा कि राजस्थान के संबंध में जो भी सकारात्मक निर्णय लेने हैं, कांग्रेस अध्यक्ष लेंगी। हमने पार्टी की अध्यक्ष और अन्य नेताओं से बात की है। उन्होंने हमारी सारी बातों को सुना। हमने उन्हें अपनी भावनाएं बता दी हैं। मैं पहले भी कहता रहा हूं कि हम सब चाहते हैं कि 2023 का विधानसभा चुनाव हम मिलकर लड़ें। हमें यकीन है कि हम राजस्थान में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। मेरी पहली प्राथमिकता राजस्थान है। राजस्थान के संदर्भ में जो भी निर्णय होगा वो पार्टी प्रेसिडेंट लेंगी।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Crisis: ‘उस रात अशोक गहलोत सो नहीं पाए थे’, संकट पर मंत्री महेश जोशी का दावा

संबंधित समाचार