कानपुर ग्रीनपार्क में क्रिकेट के मैदान में ‘भिड़ेंगे’ भाजपा और सपा विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। तीन अक्टूबर को ग्रीन पार्क स्टेडियम में भाजपा और विधायकों के बीच डे नाइट मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने इस संबंध में शुक्रवार को ग्रीन पार्क मीडिया गैलरी में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें चार खिलाड़ी बीजेपी के समाजवादी पार्टी और चार खिलाड़ी समाजवादी पार्टी …

कानपुर, अमृत विचार। तीन अक्टूबर को ग्रीन पार्क स्टेडियम में भाजपा और विधायकों के बीच डे नाइट मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने इस संबंध में शुक्रवार को ग्रीन पार्क मीडिया गैलरी में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें चार खिलाड़ी बीजेपी के समाजवादी पार्टी और चार खिलाड़ी समाजवादी पार्टी के बीजेपी की ओर से खेलेंगे।

बीजेपी यूपी इलेवन क्रिकेट टीम के कप्तान उर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर और सपा की ओर से चित्रकूट विधायक राम सिंह पटेल कप्तान होंगे। यूपी-सशक्त यूपी-खेलो इंडिया के नारे के बीच मैच खेलने यूपी के विधायक तीन अक्टूबर को 12 बजे तक आ जाएंगे। मैच के आयोजक गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी हैं।

मैच का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे। दो एक्सपर्ट कमेंट्रेटर्स के साथ प्रसिद्ध हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी कमेंट्री करेंगे। उन्होंने ग्रीन पार्क स्टेडियम की पिच का भी निरीक्षण किया गया। पार्षद दीपक सिंह, अभिनव दीक्षित, खेल अधिकारी अमित सिंह, डॉ स्टैन्ली ब्राउन, कौशलेंद्र, अक्षय त्रिवेदी समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- कानपुर: ग्रीनपार्क में बॉलीवुड का लगेगा तड़का, 9 सितंबर को आएंगे तेंदुलकर, सीएम योगी भी हो सकते हैं शामिल

 

संबंधित समाचार