विकास भवन में गुटखा चबाते 12 कर्मियों का चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। अगर आप विकास भवन जा रहे हैं और मुंह में पान मसाला है या गुटखा है तो खबरदार हो जाईये। मुख्य विकास अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के चलते शनिवार को विकास भवन के कार्यालयों में गुटखा खाने पर 12 कर्मचारियों और कुछ अन्य …

अमृत विचार, अयोध्या। अगर आप विकास भवन जा रहे हैं और मुंह में पान मसाला है या गुटखा है तो खबरदार हो जाईये। मुख्य विकास अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसी के चलते शनिवार को विकास भवन के कार्यालयों में गुटखा खाने पर 12 कर्मचारियों और कुछ अन्य का चालान काटा गया है। चालान के तहत प्रति व्यक्ति दो सौ रुपये वसूल किया गया है। सीडीओ अनीता यादव द्वारा निर्देशित किया गया कि आगे से विकास भवन परिसर में तंबाकू, पान व गुटखा खाते हुए पकड़े जाने पर 500 रुपये का चालान काटा जाएगा।

इसे लेकर विकास भवन में शनिवार को खासी खलबली मची रही। बताया जाता है कि सीडीओ ने गुप्त रूप से निगरानी के लिए कर्मचारी लगा दिए हैं, जिसके तहत शनिवार को 12 लोग गुटखा खाते पकड़े गए। विकास भवन के भूतल और प्रथम तल पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी इसकी निगरानी की जा रही है। हालांकि यहां नियम पहले से लागू है, लेकिन सतत निगरानी न होने से लोग बेखौफ होकर गुटखा खाकर आते-जाते रहते हैं। इनमें विकास भवन के कार्यालयों के कर्मचारी अधिक हैं जो नियमों का पालन नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें… 153वीं जयंती: अयोध्या से महात्मा गांधी का रहा गहरा लगाव