संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत निकली गई जागरुकता रैली
अमृत विचार, चित्रकूट। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय में जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर लोगों को इन रोगों की रोकथाम के लिए शपथ भी दिलाई गई। सांसद आरके सिंह पटेल ने लोगों से सफाई रखने की अपील की। इस रैली को सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पालिकाध्यक्ष …
अमृत विचार, चित्रकूट। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय में जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर लोगों को इन रोगों की रोकथाम के लिए शपथ भी दिलाई गई। सांसद आरके सिंह पटेल ने लोगों से सफाई रखने की अपील की।
इस रैली को सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने नगर पालिका परिषद कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे, पालिका व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रहे।
बच्चे रैली में संचारी रोग से बचाव की तख्तियां लिए थे। रैली बस स्टॉप, पटेल तिराहा, एलआईसी चौराहा होते हुए पुरानी बाजार पहुंची।
इस अवसर पर सांसद आरके सिंह पटेल और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी ने लोगों से अपील की कि वे संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सहयोग करें और सफाई रखें।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी, पंकज अग्रवाल, जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- बरेली: संचारी रोग अभियान के बीच जिला अस्पताल में मच्छरों का डेरा
