सुबह-सुबह आपका पेट भी साफ नहीं होता? ये घरेलू उपाय दिलाएंगे इस समस्या से छुटकारा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अगर आप भी सुबह बार-बार टॉयलेट जाकर परेशान हैं और इसके बावजूद भी पेट साफ नहीं होता तो कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं, जिससे आपको कोई साइड-इफेक्ट्स भी नहीं होगा और मल त्याग करने में आ रही मुश्किलें भी दूर होंगी। इन उपायों से आपका पेट सुबह आसानी से साफ हो जाएगा और …

नई दिल्ली। अगर आप भी सुबह बार-बार टॉयलेट जाकर परेशान हैं और इसके बावजूद भी पेट साफ नहीं होता तो कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं, जिससे आपको कोई साइड-इफेक्ट्स भी नहीं होगा और मल त्याग करने में आ रही मुश्किलें भी दूर होंगी। इन उपायों से आपका पेट सुबह आसानी से साफ हो जाएगा और आप अपने हैप्पी डे की शुरुआत कर सकेंगे।

पेट साफ ना होने के लक्षण
पेट साफ न होने का सबसे बड़ा लक्षण है पेट में गैस और पेट में दर्द होना। इसके अलावा भूख न लगना, सांसों में बदबू, जी मिचलाना, पेट फूलना, अपच, पेट में मरोड़, मल का सख्त होना या मल में खून आना, मल त्याग में जोर लगाना आदि जैसे लक्षणों के अनुभव भी पेट साफ न होने की समस्या को दर्शाते हैं।

ये भी पढ़ें : पीनट बटर है खास! जानिए… चार बड़े फायदे जो आपको हमेशा रखेंगे फिट

खूब पानी पिएं
शरीर के लिए पानी अमृत के समान है। यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो आपको कई शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसलिए डॉक्टर भी रोजाना 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। क्योंकि पानी बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। वहीं जिन्हें पेट साफ न होने की समस्या होती है उन्हें रोजाना सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। गुनगुना पानी पीने के बाद ही टॉयलेट जाना चाहिए। इससे आसानी से मल त्याग होता है।

सेब का सिरका है फायदेमंद
सेब का सिरका पेट को साफ करने के लिए काफी मददगार है। सेब का सिरका डाइजेशन को दुरुस्त करता है और इससे पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है। पेट से जुड़ी हर तरह की समस्या के लिए सेब का सिरका बेहतरीन इलाज है। आप रोजाना 2 चम्मच सेब का सिरका को आधे कप पानी में मिलाकर खाने से पहले सुबह और शाम लें। आपको कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगेगा।

प्रतिदिन करें योगासन
कब्ज की समस्या के कारण पेट साफ नहीं होता है तो आप इसके लिए ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, पश्चिमोत्तानासन, बंधासन, कटिचक्रासन और त्रिकोणासन जैसे योगासन कर सकते हैं। इन योगासन से पेट साफ और कब्ज की शिकायत दूर होती है।

हींग का पानी
हींग पेट की हर समस्या के लिए काफी फायदेमंद होता है। खाना पकाते समय भी हींग का प्रयोग तड़का लगाने आदि में करने से खाना जल्दी पचता है और अपच नहीं होती। वहीं आप पेट साफ न होने की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको हींग के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा सा हींग मिलाकर इसे पीएं। इससे पेट साफ होता है।

दही का करें सेवन
स्किन से लेकर पेट के लिए दही को बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल दही में जो बैक्टीरिया पाए जाते हैं वो पेट को साफ रखने के लिए फायदेमंद होते हैं। दही का सेवन करने से ऐसे बैक्टीरिया की कमी पूरी होती है। अलग आपको अक्सर पेट संबंधी समस्याएं रहती है तो आप खाने में दही और छाछ जैसी चीजों को शामिल करें।

ये भी पढ़ें : ब्लू टी आपके स्वास्थ्य के लिए हो सकती है काफी फायदेमंद, जानें इसके फायदे

संबंधित समाचार