Gandhi Jayanti 2022: गांधी जयंती पर इंजीनियर और चिकित्सकों ने लगाई झाड़ू
अमृत विचार, आगरा। देश भर में गांधी जयंती का जश्न बड़े जोर-शोर से मनाया जा रहा है। रविवार सुबह आगरा कैंड स्टेशन का नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला। सैकड़ों स्वंयसेवक हाथों में झाड़ू, पोंछा लेकर स्टेशन पर सफाई में जुटे हुए थे। रेलवे स्टेशन के सभी छह प्लेटफॉर्म से लेकर, पार्सल, पार्किंग और …
अमृत विचार, आगरा। देश भर में गांधी जयंती का जश्न बड़े जोर-शोर से मनाया जा रहा है। रविवार सुबह आगरा कैंड स्टेशन का नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला। सैकड़ों स्वंयसेवक हाथों में झाड़ू, पोंछा लेकर स्टेशन पर सफाई में जुटे हुए थे। रेलवे स्टेशन के सभी छह प्लेटफॉर्म से लेकर, पार्सल, पार्किंग और उसके आस-वपास के सारे इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
सफाई करने वालों में कोई इंजीनियर तो कोई चिकित्सक था। लेकिन सभी ने गांधी जयंती पर आगरा में सामाजिक स्वच्छता का संदेश देते हुए इस आयोजन को किया। यह सभी स्वयंसेवक निरंकारी मिशन से जुड़े थे।
इस स्वच्छता अभियान को गांधी जयंती पर निरंकारी मिशन की गुरुमाता सुदीक्षा जी महाराज के आह्वान पर देशभर में चलाया गया। उन्होंने अनुयायियों को संदेश दिया था कि सत्संग से हम शरीद के अंदर के प्रदूषण को दूर कर सकते हैं, लेकिन इस देश का निवासी होने के नाते हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम समाज और अपने आसपास फैले प्रदूषण भी दूर करें। इसलिए अपने आसपास के सार्वजनिक स्थानाों पर जाकर यह अभियान चलाएं।
एक हजार से अधिक लोगों की सफाई
गुरुमाता के आह्वान पर आगरा जोन के 40 सेक्टर के करीब एक हजार से अधिक निरंकारी अनुयायियों ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचकर यह विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें संपूर्ण स्टेशन परिसर के साथ प्लेटफार्म नंबर एक से छह तक की बैंच, परिसर, वाटर टैंक को धोने के साथ वहां पौंछा भी लगाया। इसके साथ पार्सल और पार्किंग क्षेत्र के साथ स्टेशन के अंदर और बाहर के क्षेत्र को भी साफ किया।
यह भी पढ़ें… आगरा: गैस गीजर से सिलिंडर में लगी आग, तीन झुलसे
