रायबरेली: परिक्रमा कर माता मिढुरिन देवी मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। जिले की परशदेपुर नगर पंचायत में स्थित सिद्धपीठ शारदीय माता मिढुरिन देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालू रविवार को परिक्रमा करते हुए पहुंचे है। सैकड़ों वर्ष पुराने इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां पूजन , दर्शन और परिक्रमा से लोगों की मनोकामना पूरी होती है। रविवार को …

रायबरेली, अमृत विचार। जिले की परशदेपुर नगर पंचायत में स्थित सिद्धपीठ शारदीय माता मिढुरिन देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालू रविवार को परिक्रमा करते हुए पहुंचे है। सैकड़ों वर्ष पुराने इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां पूजन , दर्शन और परिक्रमा से लोगों की मनोकामना पूरी होती है।

रविवार को नगर के पूरे काजी मुहल्ले स्थित नीम भवानी देवी स्थान से माता मिढुरिन मंदिर तक करीब दो किलोमीटर श्रद्धालू गाजे बाजे के साथ परिक्रमा कर मंदिर गए। बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा जमीन पर लेटकर परिक्रमा की है। मंदिर में माता मिढुरिन सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने परिक्रमा कर रहे भक्तों की सुविधा के लिए तुरंत एक तरफ का रास्ता खाली कराया गया और माता का दर्शन कराने में परिक्रमा कर पहुंचे श्रद्धालुओं की सहायता की गई। भक्तों ने दर्शन कर माता के खूब जयकारे लगाए। इस दौरान सैकड़ों की भीड़ मौजूद रही।

ये भी पढ़ें-गांधी जयंती: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद

संबंधित समाचार