रामपुर : शिक्षकों का शौचालय प्रयोग करने पर सात वर्षीय छात्रा को बेरहमी से पीटा
रामपुर/भोट, अमृत विचार। स्कूल में शिक्षकों के लिए बने शौचालय का प्रयोग करने पर एक शिक्षिका ने सात वर्षीय मासूम छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर अन्य छात्राओं के साथ घर वापस भेज दिया। वहीं छात्रा की पिटाई से आक्रोशित पिता द्वारा शिकायत करने पर आरोपी शिक्षिका और उसके साथियों ने उससे भी अभ्रदता की। …
रामपुर/भोट, अमृत विचार। स्कूल में शिक्षकों के लिए बने शौचालय का प्रयोग करने पर एक शिक्षिका ने सात वर्षीय मासूम छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर अन्य छात्राओं के साथ घर वापस भेज दिया। वहीं छात्रा की पिटाई से आक्रोशित पिता द्वारा शिकायत करने पर आरोपी शिक्षिका और उसके साथियों ने उससे भी अभ्रदता की।
थाना क्षेत्र के पजावा गांव निवासी इंतजार मिंया ने पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में कहा है कि उसकी सात वर्षीय मासूम पुत्री गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। 27 सितंबर को उसकी पुत्री छात्रों के लिए बना टायलेट गंदा होने के कारण शिक्षकों के लिए बने टायलेट में गयी तो स्कूल की ही एक शिक्षिका ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
अन्य छात्राओं के संग उसकी पुत्री को घर भिजवा दिया। पुत्री के लगातार रोने पर उसने देखा तो पुत्री के कंधे व कमर पर चोट नीले निशान थे। पुत्री के चोट के निशान देखकर उसने पत्नी के साथ स्कूल में जाकर मामले की जानकारी ली तो स्कूल में मौजूद शिक्षिका के साथ ही एक अन्य शिक्षक व ग्राम प्रधान का भाई उसके व उसकी पत्नी के साथ अभद्रता करने लगे।
ये भी पढ़ें:- CBI: इंटरपोल महासभा से पहले सोशल मीडिया पर उपस्थिति करायी दर्ज
