उत्तर प्रदेश में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर ममता बनर्जी ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश में एक दुर्घटना में हुई 26 लोगों की मौत पर रविवार को शोक व्यक्त किया। उन्होंने शनिवार को हुए इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। बनर्जी ने ट्वीट किया, कानपुर में दुखद ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना के बारे में …

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश में एक दुर्घटना में हुई 26 लोगों की मौत पर रविवार को शोक व्यक्त किया। उन्होंने शनिवार को हुए इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। बनर्जी ने ट्वीट किया, कानपुर में दुखद ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ, जिसके कारण कईं लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- SC ने CBI से तलब किया केन्याई नागरिक को वापस लाने के लिए उठाये गये कदमों पर रिपोर्ट

अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों और दोस्तों को दुख की घड़ी में शक्ति मिले। मेरी प्रार्थना घायलों के साथ है, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र में भदेउना गांव के निकट शनिवार को सवारियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली के तालाब में गिर जाने से 26 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, अस्पताल में हुई मौत

 


संबंधित समाचार