महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव में यदि गठबंधन नहीं हुआ तो भाजपा अपने बलबूते पर लड़ेगी: दानवे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालना। केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र में नगर निकाय एवं ग्रामीण स्थानीय निकाय के चुनाव में गठबंधन पर फैसला करने का अधिकार स्थानीय नेतृत्व को दे दिया है। महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार ने कथित रूप से कहा था कि वह औरंगाबाद के अपने सिल्लोड …

जालना। केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र में नगर निकाय एवं ग्रामीण स्थानीय निकाय के चुनाव में गठबंधन पर फैसला करने का अधिकार स्थानीय नेतृत्व को दे दिया है। महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार ने कथित रूप से कहा था कि वह औरंगाबाद के अपने सिल्लोड निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के साथ गठजोड़ करने के पक्ष में नहीं हैं।

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, लेटर के बाद आया फोन

उनके इस बयान पर दानवे ने कहा कि यदि गठबंधन पर बात नहीं बनी, तब उनकी पार्टी अपने बलबूते पर ही चुनाव लड़ेगी। शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के सदस्य सत्तार ने हाल में कहा था कि ग्राम पंचायत, जिला परिषद और नगर निगम के चुनाव में भाजपा के साथ ‘दोस्ताना मुकाबला ’ होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- सीएम के ‘हस्ताक्षर’ वाली पर्ची के आधार पर दुकानदार से 1.3 करोड़ रुपये की ठगी, FIR दर्ज

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार