बरेली: उद्योग व्यापार संगठन की सुभाष नगर इकाई हुआ का गठन
बरेली, अमृत विचार। उद्योग व्यापार संगठन की सुभाष नगर इकाई के प्रभारी पद पर सौरभ अग्रवाल का मनोनयन किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने उनके नाम की घोषणा की। सौरभ महानगर इकाई में उपाध्यक्ष थे। महामंत्री अमित शर्मा ने महानगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल की संस्तुति पर डा. रविंद्र बजाज को सुभाष नगर मुख्य बाजार …
बरेली, अमृत विचार। उद्योग व्यापार संगठन की सुभाष नगर इकाई के प्रभारी पद पर सौरभ अग्रवाल का मनोनयन किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने उनके नाम की घोषणा की। सौरभ महानगर इकाई में उपाध्यक्ष थे। महामंत्री अमित शर्मा ने महानगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल की संस्तुति पर डा. रविंद्र बजाज को सुभाष नगर मुख्य बाजार अध्यक्ष मनोनीत किया।
राज साहू को बदायूं रोड का अध्यक्ष मनोनीत किया।जिला महामंत्री अजय जेटली ने कहा की नवगठित सुभाष नगर इकाई सदैव व्यापारियों के हित में काम करेगी। केके चंदानी,सत्यम शर्मा, सरदार मोंटू सिंह, नितिन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, कुलदीप पाठक, विकास अग्रवाल, भाजपा नेता तारा चंद राठौर आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें – अंजना सिंह बनीं डांडिया क्वीन, बरेली क्लब में डांडिया नाइट्स का हुआ आयोजन
