​​Southern Railway Recruitment 2022: साउथर्न रेलवे में निकली इन पदों पर बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आप रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल साउथर्न रेलवे ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक रेलवे में अपरेंटिस पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। बता दें इस भर्ती अभियान के द्वारा कुल 1343 पद भरे जाएंगे। जिनके लिए इच्छुक और …

अगर आप रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल साउथर्न रेलवे ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक रेलवे में अपरेंटिस पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। बता दें इस भर्ती अभियान के द्वारा कुल 1343 पद भरे जाएंगे। जिनके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दक्षिण रेलवे की ऑफिशियल साइट sr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2022 है।

ये भी पढ़ें- Bank Jobs 2022: इन बैंकों में निकलने वाली हैं बंपर वैकेंसी, जानें आवदेन प्रक्रिया

शैक्षणिक योग्यता
वे उम्मीदवार जो इन पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता की जांच कर सकते हैं।

आयु सीमा
बता दें इस भर्ती के तहत फ्रेशर पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 15 साल से 22 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि एक्स- आईटीआई कैटेगरी के उम्मीदवारों की उम्र 15 से 24 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

उम्मीदवारों का चयन तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह सही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें ताकि सिलेक्शन को लेकर उन्हें सूचित किया जा सके।

आवेदन शुल्क
बता दें भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी / महिला उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क का भुगतान करना नहीं होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार दक्षिण रेलवे की ऑफिशियल साइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Apple में जॉब पाने का सीक्रेट: एप्पल के CEO ने कंपनी में नौकरी पाने वालों के लिए जरूरी 4 क्वॉलिटी का किया खुलासा