देश में कोरोना रिकवरी दर 62 फीसदी के पार
नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम और इसके उपचार में केंद्र और राज्य सरकारों के युद्धस्तरीय प्रयासों के बल पर देश में कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 62.09 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यह बताया कि देशभर में पिछले 24 घंटे में 19,547 मरीज कोरोना …
नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम और इसके उपचार में केंद्र और राज्य सरकारों के युद्धस्तरीय प्रयासों के बल पर देश में कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 62.09 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यह बताया कि देशभर में पिछले 24 घंटे में 19,547 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए हैं।
इस तरह अब तक कुल 4,76,377 काेरोना संक्रमित इस बीमारी से पूरी तरह निजात पा चुके हैं । देश में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 2,69,789 मामले हैं। इस तरह कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले व्यक्तियों की संख्या सक्रिय मामलों की तुलना में करीब दोगुनी हो गई है।
कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों और कोरोना संक्रमण मुक्त व्यक्तियों का अंतर बढ़कर 2,06,588 हो गया है। देश में कोरोना वायरस की जांच की गति तेजी से बढ़ाई जा रही है। फिलहाल देश के 1132 लैब कोरोना वायरस के नमूनों की जांच कर रहे हैं। इन सभी लैब ने मिलकर पिछले 24 घंटे में 2,67,061 नमूनों की जांच की। अब तक कोरोना के 1,07,40,832 नमूनों की जांच हो चुकी है।
