नैनीताल: डीएसए मैदान में जलाए गए रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। बीते 9 दिनों से नगर के तल्लीताल, सूखाताल, शेर का डांडा व रामसेवक सभा प्रांगण में कुल चार स्थानों पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को राम सेवक सभा द्वारा नगर के डीएसए मैदान में दशहरे का आयोजन किया गया। बुधवार को डीएसए मैदान में विशालकाय रावण, कुंभकर्ण व …

नैनीताल, अमृत विचार। बीते 9 दिनों से नगर के तल्लीताल, सूखाताल, शेर का डांडा व रामसेवक सभा प्रांगण में कुल चार स्थानों पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को राम सेवक सभा द्वारा नगर के डीएसए मैदान में दशहरे का आयोजन किया गया।

बुधवार को डीएसए मैदान में विशालकाय रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले खड़े किए गए थे। इससे पहले पहली बार सभा द्वारा रावण के पुतले का नगर में भ्रमण कराया गया। मुख्य मंच पर स्थानीय कलाकारों द्वारा राम भजन की प्रस्तुति दी गयी।

देर शाम डीएसए मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्य, डीएम धीराज गर्ब्याल, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने राम सीता की आरती की। इसके बाद राम द्वारा रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी, हेमंत बिष्ट व नवीन पांडे ने किया।

इस दौरान अध्यक्ष मनोज साह, मनोज जोशी, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मुकेश जोशी, विमल चौधरी, विमल साह, चंद्र प्रकाश साह, गोधन सिंह, कुंदन नेगी, गोविंद, हीरा, घनश्याम साह, भीम कार्की, ईओ अशोक कुमार वर्मा, राजेन्द्र बजेठा, कमलेश ढौडियाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार