बरेली: आज से कुतुबखाना पुल की ओवरहेड बिजली लाइन हटेगी
बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना पुल निर्माण में तेजी आ रही है। गुरुवार को पहले पिलर की खोदाई के बाद उसमें लोहे का जाल डाल दिया गया। बिजली लाइन शिफ्ट करने की समस्या से पहले ही इसे हटाने की योजना बना ली गई है। बिजली लाइन शिफ्ट करने की एजेंसी के एमडी अजीत शर्मा ने शाम …
बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना पुल निर्माण में तेजी आ रही है। गुरुवार को पहले पिलर की खोदाई के बाद उसमें लोहे का जाल डाल दिया गया। बिजली लाइन शिफ्ट करने की समस्या से पहले ही इसे हटाने की योजना बना ली गई है। बिजली लाइन शिफ्ट करने की एजेंसी के एमडी अजीत शर्मा ने शाम कुतुबखाना पुल का निरीक्षण किया। पुल पर काम करवा रहे सुपरवाइजरों से पूछा कि पिलर बनाने में बिजली लाइन किन स्थानों पर समस्या पैदा करेगी।
ये भी पढ़ें – बरेली: 66 वीं प्रदेशीय विद्यालय वालीबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज
सुपरवाइजरों के साथ एमडी ने कुमार टाकीज से एडी हेल्थ आवास तक लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान चार जगह बिजली की लाइन सड़क से क्रास हुई हैं। यह वे जगह हैं, जहां पिलर की खोदाई करने पर मशीन की राह में लाइन बाधा बनेंगी। एमडी ने सुपरवाइजरों से कहा है कि वे बिजली लाइन की वजह से पुल का निर्माण कार्य नहीं रुकने देंगे। शुक्रवार को कुमार टाकीज के पास बिजली लाइन की शिफ्टिंग का काम होगा।
सड़क पार करके जा रहे तार को भूमिगत किया जाएगा। इसके बाद आगे की लाइनें भूमिगत होंगी। यह काम अस्थाई होगा, ताकि निर्माण कार्य नहीं रुके। पहले पिलर की खोदाई और उसमें लोहे का जाल डाल दिया गया है। रात से ही दूसरे नंबर के पिलर की खुदाई शुरु हो जाएगी। एडी हेल्थ के आवास तक चार पिलर की खोदाई होनी है।
ये भी पढ़ें – बरेली: समय पर नहीं कराईं परीक्षाएं, अब हार्ड कॉपी में भेजे अंक, मांगा स्पष्टीकरण
