बहराइच: फल महोत्सव के साथ वन्य प्राणि सप्ताह का समापन
बहराइच, अमृत विचार। कतर्निया घाट में शुक्रवार को फल महोत्सव के साथ वन्य जीव प्राणी सप्ताह का समापन हुआ फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने हथिनी जयमाला और चंपाकली को फल खिलाकर अभियान का समापन किया। वन्य प्राणी सप्ताह के समापन के अवसर पर कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की ओर से कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के गिरजापुरी …
बहराइच, अमृत विचार। कतर्निया घाट में शुक्रवार को फल महोत्सव के साथ वन्य जीव प्राणी सप्ताह का समापन हुआ फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने हथिनी जयमाला और चंपाकली को फल खिलाकर अभियान का समापन किया।
वन्य प्राणी सप्ताह के समापन के अवसर पर कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की ओर से कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के गिरजापुरी फार्म में राजकीय हथिनियों चंपाकली और जयमाला के लिए फल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चंपाकली और जयमाला को क्लब की ओर से 04 किलो गुड़, 12 दर्जन केले व 05 किलो सेब खिलाये गए।
वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट वी के मिश्र, क्लब अद्धयक्ष भगवान दास लखमानी, क्लब सचिव राजीव श्रीवास्तव, वन दरोगा मयंक पांडे ने चंपाकली और जयमाला को पहले गुड़ खिलाकर उनका मुँह मीठा कराया फिर उन्हें केले व सेब खिलाये गए। ज्ञात हो कि कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की राजकीय हथिनी चंपाकली और जयमाला जंगल में रहने वाले वन्य जीवों के लिए विषम परिस्थितियों में विभाग का सहयोग करती हैं। उनके लिए इस आयोजन की परंपरा कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब ने वर्ष 2018 में शुरू की थी, तबसे कतर्नियाघाट वन्य जीव के सहयोग से यह आयोजन निरंतर चलता रहा है।
इस अवसर पर महावत मोहरम अली, चाराकटर विनोद, इरशादविजय पांडे, विजय यादव, उमाशंकर यादव, गुड्डू, गुलाम, लक्ष्मण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-बलिया में बोले भूपेन्द्र चौधरी- पाकिस्तान से शुरू करनी चाहिए थी राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा
