बिजनौर: प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। नेहरू स्टेडियम में चल रहे 71वें जनपदीय क्रीडा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने के लिए जमकर जोर-आजमाइश की। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाने के साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन का आरंभ …

बिजनौर, अमृत विचार। नेहरू स्टेडियम में चल रहे 71वें जनपदीय क्रीडा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने के लिए जमकर जोर-आजमाइश की। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाने के साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन का आरंभ जिला विद्यालय निरीक्षक रामज्ञा कुमार, कैप्टन बिशनलाल और विनीता की मौजूदगी में शुरू हुआ। यह प्रतियोगिता राजा ज्वाला प्रसाद इंटर कालेज व जीजीआईसी बिजनौर के संयुक्त प्रयास से हो रही है। दूसरे दिन हुई पांच किलोमीटर क्रास कंट्री दौड़ में ऋतिक, निखल कुमार व सचिन ने बाजी मारी। गोला फेंक में रोहन, पार्थिक चौधरी व मोहित टाप थ्री पर रहे।

1500 मीटर दौड़ में ऋतिक कुमार, दीपक कुमार अव्वल रहे। सब जूनियर वर्ग में हुई चार सौ मीटर दौड़ में नितिन, शैलेंद्र सिंह और रोहन कुमार ने बाजी मारी। लंबी कूद में निशांत, बागेश्वर व जतिन अव्वल रहें। 80 मीटर दौड़ में रोहन कुमार, सत्यम कुमार और निशांत अव्वल रहें। गोला फेंक प्रतियोगिता में रवि शर्मा, फैज आलम और प्रिंस टाप थ्री पर रहे। जूनियर बालक वर्ग में हुई 1500 मीटर दौड़ में कमलदीप, विशाल और रोहित ने बाजी मारी। हैमर थ्रो में मोहम्मद रिजवान, सुंधाशु त्यागी अव्वल रहे।

लंबी कूद में मोहम्मद, विक्रांत और अंकित टाप थ्री पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अंशुल कुमार, मनीष पाल और अक्षय अव्वल रहे। सीनियर बालिका वर्ग में हुई पांच किलोमीटर पैदल चल में सारिका, वर्षा रानी और वंशिका ने बाजी मारी। पांच किलो मीटर क्रांस कंट्री रेस में आकांक्षा, नूतन और महिमा अव्वल रहीं। 100 मीटर दौड़ मे सुहानी तोमर, दिव्यांशी और पायल टाप थ्री पर रहीं। जबकि 200 मीटर दौड़ में शीबा, सुहानी तोमर और दिव्यांशी अव्वल रहीं।

सब जूनियर वर्ग में हुई चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्राची आर्य और मनीषा अव्वल रहीं। 400 मीटर दौड़ में तनु, नैना व सुहानी ने बाजी मारी। जबकि 200 मीटर दौड़ में तनु चौधरी, सुहानी और मंजीता अव्वल रहीं। तीन किलोमीटर पैदल चाल में महिमा, स्वाति आर्य व संजना अव्वल रहीं। चक्का फेंक में सुनैनी, मुबशरा और नूतन टाप थ्री पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में करीना, प्रिया और इकरा ने बाजी मारी। 1500 मीटर दौड़ में सना, ररोशनी और संजू अव्वल रहीं। जबकि 200 मीटर दौड़ में सानिया, अक्षी और वंशिका टाप थ्री पर रहीं।

बाद में सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाने के साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मोहम्मद इरफान, वीएस चौहान, सुधांशु वत्स, बालेश कुमार, एसपी गंगवार, विनोद कुमार यादव ,अतुल कुमार रस्तोगी, चंद्रहास सिंह (डीओसी स्काउट), केवी सिंह, रश्मि चौहान, मीना सिंह, रेशू शर्मा, पूजा रानी, रंजना राजपूत, बबीता गोयल, सुनील बाबू, भूपेंद्र चौधरी, प्रदीप कुमार सिंह, विरेंद्र कुमार ,विनीत कुमार, श्वेता भटनागर, सुमन गुप्ता और आशू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, पति समेत तीन पर केस