रामपुर : चीनी मांझे से कटी शिक्षिका की गर्दन, लहुलूहान
रामपुर, अमृत विचार। चीनी मांझे पर सख्ती लगाए जाने के बाद शहर की गली मोहल्लों में धड़ल्ले से चीनी मांझा बिक रहा हैं। जबकि प्रशासनिक अफसरों ने चीनी मांझे की खरीद फरोख्त करने पर गैंगस्टर लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। यह सब निर्देश कागजों में सिमटकर रह गए हैं। कोतवाली क्षेत्र में सबसे अधिक …
रामपुर, अमृत विचार। चीनी मांझे पर सख्ती लगाए जाने के बाद शहर की गली मोहल्लों में धड़ल्ले से चीनी मांझा बिक रहा हैं। जबकि प्रशासनिक अफसरों ने चीनी मांझे की खरीद फरोख्त करने पर गैंगस्टर लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। यह सब निर्देश कागजों में सिमटकर रह गए हैं। कोतवाली क्षेत्र में सबसे अधिक चीनी मांझा बिक रहा हैं। जिस पर रोक लगाने के लिए पुलिस भी तमाशबीन बनी हुई है,जोकि आए दिन छापेमारी के नाम पर खानापूर्ति कर रही हैं।
चीनी मांझे से शिक्षिका जोकि एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। जोकि नीता रानी गुरुवार की शाम वह अस्पताल रोड स्थित एक पार्लर में स्कूटी से जा रही थीं। रास्ते में वो चीनी मांझे की चपेट में आ गईं। यह देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में खून में लतपथ शिक्षिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके टांके लगाए। गंभीर हालत में शिक्षिका को चिकित्सकों ने मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। ज्ञात हो इससे पहले भी चीनी मांझे से मासूम की मौत हो गई है। मासूम की मात होने के बाद प्रशासनिक अफसरों ने छापेमारी की थी। लेकिन, अब भी शहर के कई ऐसे मोहल्ले है जहां पर धड़ल्ले से चीनी मांझा बिक रहा हैं।
आकस्मिक रूप से मजिस्ट्रेट करें छापेमारी: डीएम
रामपुर। जनपद में पतंगबाजी के दौरान प्रयोग में लाए जा रहे चीनी मांझे के कारण घटित हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पंतगबाजी में प्रयोग किए जाने वाले चीनी मांझे एवं क्रय-विक्रय, परिवहन, भण्डारण को पूर्णतः प्रतिबन्धित किया गया है। इन आदेशों को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने समस्त क्षेत्राधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत आकस्मिक रुप से समय-समय पर छापेमारी की कार्यवाही कर दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराएं।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के दोषी को आजीवन कारावास
