पिंक हीरे की खूबसूरती पर फिदा हुई दुनिया, 413 करोड़ में बिका, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हांगकांग। हांगकांग में शुक्रवार को एक गुलाबी हीरा 413 करोड़ में बिका, जिसने नीलामी में बिकने वाले हीरे के लिए प्रति कैरेट उच्चतम मूल्य का विश्व रिकॉर्ड बनाया। सोदबी के हांगकांग द्वारा नीलाम किया गया 11.15 कैरेट का विलियमसन पिंक स्टार हीरा 39.2 करोड़ हांगकांग डॉलर (4.99 करोड़ डॉलर) में बिका। मूल रूप से इसकी …

हांगकांग। हांगकांग में शुक्रवार को एक गुलाबी हीरा 413 करोड़ में बिका, जिसने नीलामी में बिकने वाले हीरे के लिए प्रति कैरेट उच्चतम मूल्य का विश्व रिकॉर्ड बनाया। सोदबी के हांगकांग द्वारा नीलाम किया गया 11.15 कैरेट का विलियमसन पिंक स्टार हीरा 39.2 करोड़ हांगकांग डॉलर (4.99 करोड़ डॉलर) में बिका। मूल रूप से इसकी कीमत का अनुमान 2.1 करोड़ डॉलर लगाया गया था।

विलियमसन पिंक स्टार का नाम दो पौराणिक गुलाबी हीरों से लिया गया है। पहला 23.60 कैरेट का विलियमसन हीरा है जिसे 1947 में दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को शादी के तोहफे के रूप में दिया गया था। यह महारानी के पसंदीदा हीरों में शामिल था। उन्‍होंने इस हीरे को कई मौकों पर पहना था, जबकि दूसरा 59.60 कैरेट का पिंक स्टार हीरा है जो 2017 में नीलामी में रिकॉर्ड 7.12 करोड़ डॉलर में बिका। विलियमसन पिंक स्टार नीलाम में आने वाला दूसरा सबसे बड़ा गुलाबी हीरा है। गुलाबी हीरे रंगीन हीरों में सबसे दुर्लभ और सबसे मूल्यवान हैं।

तंजानिया की मावाडुई खदान में मिला हीरा

विलिम्‍सन हीरे का स्‍वामित्‍व तंजानिया के मवादुई खान के पास था जहां इस विलिम्‍सन और पिंक स्‍टार डायमंड को खुदाई में निकाला गया था। सूदबे के एक एशिया के अधिकारी वेनहाओ यू ने कहा, ‘गुलाबी हीरे की कोई भी खोज अपने आप में दुर्लभ होती है।’ पिंक डायमंड रंगीन हीरों में खासतौर पर बहुत खास होते हैं। यह कोई भी अभी पता नहीं लगा पाया है कि इनका रंग गुलाबी कैसे हो जाता है। इसका रंग ही इस हीरे को बहुत ही खास बनाता है।

ये भी पढ़ें:- बेलारूस के नेता ने पुतिन को 70वें जन्मदिन पर भेंट किया अनोखा उपहार

संबंधित समाचार